आज का राशिफल 8 जून, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 08 Jun, 2026 05:11 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। समाजसेवा, सामुदायिक कार्यों या लोगों से जुड़े कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी आपको मान सम्मान और प्रतिष्ठा दिलवाएगी।

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। समाजसेवा, सामुदायिक कार्यों या लोगों से जुड़े कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी आपको मान सम्मान और प्रतिष्ठा दिलवाएगी। आपके कार्यों और व्यवहार की सराहना होगी, जिससे आपकी सामाजिक छवि और मजबूत बनेगी।
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। परिवार के साथ सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा। किसी छोटी पार्टी, पारिवारिक समारोह या मिलन कार्यक्रम में शामिल होने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा और आपसी रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं।
उपाय- शिवलिंग का दूध से अभिषेक करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज दोपहर बाद कुछ बिगड़ी व्यवसायिक स्थितियां आपके पक्ष में होती दिखाई देगी। इसलिए दिन की शुरुआत में ही अपनी दिनचर्या और महत्वपूर्ण कार्यों की रूपरेखा तैयार कर लें। योजनाबद्ध तरीके से काम करने से आपके कार्य समय पर पूरे होंगे और बेहतर परिणाम भी मिलेंगे।
उपाय- गुरु, शिक्षक और बुजुर्गों का सम्मान करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। घर में किसी नजदीकी रिश्तेदार के आगमन से खुशी और उत्साह का माहौल बना रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ मेलजोल बढ़ेगा और आपसी बातचीत से संबंधों में और अधिक मधुरता आएगी। आज समझदारी, गोपनीयता और सकारात्मक पारिवारिक व्यवहार आपके लिए सफलता और संतोष का आधार बनेंगे।
उपाय- काले और नीले रंग से परहेज करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। विचारों का आदान प्रदान आपके लिए लाभदायक रहेगा। किसी अनुभवी या करीबी व्यक्ति की सलाह से आपकी सोच में सकारात्मक बदलाव आएगा और किसी महत्वपूर्ण मामलों में नई दिशा मिलेगी। दाम्पत्य जीवन सुखद बना रहेगा।  
उपाय- हरी सब्जियों का सेवन करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं।  आज आपको अपनी योजनाओं और भविष्य से जुड़ी रणनीतियों को गोपनीय रखने की आवश्यकता है। किसी भी महत्वपूर्ण योजना या विचार को समय से पहले सार्वजनिक करने से बचें, क्योंकि कोई व्यक्ति उसका अनुचित लाभ उठाने की कोशिश कर सकता है। अपने कार्यों को शांतिपूर्वक और योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ाना आपके लिए अधिक लाभदायक रहेगा।
उपाय- गाय को गुड़ खिलाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। पारिवारिक जीवन में बच्चों के साथ संतुलित व्यवहार रखना जरूरी होगा। उन पर अत्यधिक कठोर नियंत्रण रखने की बजाय उन्हें अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार आगे बढ़ने की स्वतंत्रता दें। आपका विश्वास और सहयोग उनके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा तथा वे अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से समझ पाएंगे।
उपाय- गणेश जी को बेसन के लड्डू अर्पित करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। व्यावसायिक संपर्कों और मीडिया से जुड़े स्रोतों के माध्यम से आपको अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण व्यावसायिक डील को लेकर फोन कॉल या सूचना के मिलने की संभावना है, जो आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है। इसलिए अपने संपर्कों को सक्रिय रखें और महत्वपूर्ण संदेशों पर ध्यान दें।
उपाय- दूसरों पर बिना वजह गुस्सा न करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज मार्केटिंग से जुड़े बड़े फैसलों या नए प्रचार प्रसार संबंधी कार्यों को कुछ समय के लिए स्थगित रखना बेहतर रहेगा। साथ ही किसी बाहरी व्यक्ति की सलाह पर बिना सोचे समझे अमल न करें, क्योंकि इससे नुकसान होने की आशंका है। अपने अनुभव और विश्वसनीय लोगों के मार्गदर्शन को प्राथमिकता दें।
उपाय- लाल चंदन का तिलक लगायें।

 आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!